ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: होली और जुम्मा को लेकर मचे घमासान के बीच तेजस्वी के...

Bihar Politics: होली और जुम्मा को लेकर मचे घमासान के बीच तेजस्वी के विधायक की एंट्री, किसे उल्टा टांगने की दे रहे चेतावनी?

Bihar Politics: बिहार में होली और जुमा को लेकर सियासत में हंगामा काफी तेज हो गया है BJP और RJD के नेताओं में एक-दूसरे पर बयानबाजी भी शुरू हो गया गई है.

12-Mar-2025 06:54 PM

By First Bihar

Bihar Politics: होली और जुम्मा एक साथ होने पर सियासी में हंगामा काफी तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरिभूषण बचौल ठाकुर ने होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दे दी थी। जिसपर सियासत और भड़क गयी है. हरिभूषण बचौल ठाकुर के बयां के बाद दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने भी भड़काऊ बयां देते हुए कहा है कि जुमे की नमाज के लिए होली को डेढ़ घंटे तक रोक दिया जाए। दोनों ही नेताओं के बयानों पर बिहार में खूब सियासत में बवाल मचा हुआ है।


इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बचौल हो या अंजुम आरा, जो भी गलत बोलता है। उसे उलटा टांग देना चाहिए। बिहार विधानसभा में आरजेडी के मुख्य सचेतक शाहीन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो हमारी एकता और भारतीय संविधान की व्यवस्था के खिलाफ बोलता है, उसे उलटा टांग देना चाहिए। ऐसे लोगों पर एफआईआर करके उन्हें जेल की चारदिवारी में बंद कर देना चाहिए। 


वहीं उन्होंने यह दावा किया कि आरजेडी नेता तेजस्वी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग घबरा गए हैं, इसलिए वो घबराकर कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि तमाम सर्वे रिपोर्ट में पता चल रहा है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मुद्दे को भ्रमित करने के लिए बाबाओं को बिहार भेजा जा रहा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री और गृह मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख तक राज्य का दौरा कर रहे हैं। जिसका सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक ताकत को मजबूत करने का जरिया।