LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
30-Jan-2025 03:30 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Politics: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों और सांसद के भाई के बीच विवाद चल रहा था, उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम का सिर फट गया है जबकि उनके गार्ड और ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई है।
दरअसल, पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई का है। इस स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ सांसद के भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद सासाराम से कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
इस हमले के बाद कांग्रेस सांसद और उनके सहयोगी जान बचाकर वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैमूर एसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज राम, और स्कूल के दो बस चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।