ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने 6837 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, अबतक...

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने 6837 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, अबतक 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का दावा

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से वादा किया था कि जबतक वह राज्य के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दे देते हैं, वोट मांगने नहीं जाएंगे।

04-Feb-2025 12:41 PM

By FIRST BIHAR

CM Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी का वादा कर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस वादे को पूरा करने में लग गए हैं। लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम नीतीश ने 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।


मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित समारोह के दौरान सीएम ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों मे नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंता और 496 अनुदेशकों समेत कुल 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत सरकार के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि 12 लाख नौकरियों में से अबतक 9 लाख 13 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।


कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है। 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य में 9 लाख 13 हजार नौकरी दी जा चुकी है। 2005 से 2020 तक कुल 7 लाख 50 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी थी। नीतीश कुमार जो कहते हैं वह कर रहे हैं। लालू प्रसाद के परिवार को अपनी उपलब्धि गिनानी चाहिए। नीतीश कुमार की उपलब्धि पर क्या बात कर रहे हैं। नौकरी देने का क्रेडिट नीतीश कुमार का है लालू परिवार ना ले।


वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बढ़ता बिहार विकसित बिहार का उदाहरण है। RJD के कई नेता मंत्री थे और तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण मंत्री रहे, विभाग में एक भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया था। एनडीए सरकार की गारंटी है युवाओं को रोजगार देना। तेजस्वी यादव 15 साल के पिता के शासनकाल की उपलब्धि को लेकर चुनाव में जाएं। नीतीश कुमार के नौकरी देने की उपलब्धि को अपना बताकर चुनाव में क्यों जा रहे हैं। तेजस्वी का ना तो विजन है ना कोई मिशन है। एक ही मिशन है भ्रष्टाचार को बढ़ाना और खुद आगे बढ़ाना। 


वहीं राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं आ जा सकता है। देश की जनता समझ चुकी है सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता के बीच जो काम करेगा जनता उसे ही स्वीकार करेगी। दिल्ली चुनाव पर कहा कि केजरीवाल राजनीतिक फ्रॉड हैं। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। फ्रॉडिज्म की राजनीति करने वाले का मतदान के बाद कल अंत हो जाएगा।