1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
09-Feb-2025 01:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 756वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआ मांगी।
मनेर शरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक सुहरवर्दी ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआ मांगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा उर्स मुबारक में आये श्रद्धालु उपस्थित थे।