ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / Bihar Politics : चिराग पासवान का बड़ा बयान, CAA और धारा 370...

Bihar Politics : चिराग पासवान का बड़ा बयान, CAA और धारा 370 को मुसलमान विरोधी बताकर देश में फैलाया गया भ्रम, विपक्ष पर लगाए माहौल बिगाड़ने के आरोप

Bihar Politics : बिहार की सियासत में गरमाहट बढ़ गई है। चिराग पासवान ने ममता बनर्जी और विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वे जानबूझकर देश में हिंदू-मुस्लिम विवाद और भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

16-Apr-2025 06:38 PM

By First Bihar

Bihar Politics : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर विपक्ष पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद खड़ा करने की लगातार कोशिश कर रही हैं। चिराग ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समय भी देशभर में आगजनी और भ्रम फैलाने का माहौल विपक्ष द्वारा बनाया गया था। 


CAA जो कि नागरिकता देने वाला कानून है, उसे नागरिकता छीनने वाला बताकर मुसलमानों को गुमराह किया गया। उन्होंने आगे कहा, "ना तो CAA और ना ही धारा 370 मुसलमानों के खिलाफ था। लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर यह धारणा बनाई कि लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। क्या हुआ? जम्मू-कश्मीर में दोबारा चुनाव हुआ, उमर अब्दुल्ला की सरकार आई और सब सामान्य हो गया।"


वक्फ बोर्ड को लेकर उठे विवादों पर भी चिराग ने कहा कि मुसलमानों के बीच आक्रोश फैलाने की साजिश रची जा रही है, जिससे देश में तनाव बढ़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए, चिराग पासवान ने महागठबंधन में सीटों और नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान का भी जिक्र किया।


 उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के रुख बदलने और कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के बाद साफ हो गया है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। आने वाले समय में यह गठबंधन एक बड़ी टूट हो सकती है । राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई पर चिराग ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, अगर गलती की है तो कार्रवाई तो होगी।