Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
05-Mar-2025 03:51 PM
By First Bihar
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी ने वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि सभागार में 8 और 9 मार्च को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह बैठक 10 और 11 मार्च को उसी स्थान पर होगी। वीआईपी ने कहा है कि जानबूझकर उसी तिथि व स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना भेज दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जो पूर्व में 8 एवं 9 मार्च 2025 को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार में निर्धारित थी, अब 10 एवं 11 मार्च 2025 को उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि दुर्भाग्यवश, सरकार में बैठे कुछ लोगों को हमारी बैठक नागवार गुजरी और उन्होंने जानबूझकर उसी तिथि व स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कार्यक्रम घोषित कर दिया। जिससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को बाधित किया जा सके। बेतिया के डीएम द्वारा स्वीकृत हमारी बैठक की तिथि को संशोधित कर दिया गया।
हालांकि इस परिवर्तन से कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस बैठक को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके समर्थन और दृढ़ संकल्प से हमारी एकता और शक्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।