Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
31-Dec-2024 04:05 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि पिता लालू प्रसाद की तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राजनीतिक नौटंकीबाज हैं। राजद के दूसरे नेताओं से खुद बयान दिलवाते हैं, और फिर उसका खुद ही खंडन करते हैं। भाजपा नेता प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जदयू एनडीए का अटूट हिस्सा है और रहेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव बना रहे हैं। 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए के सभी घटक एकजुटता के साथ लड़ेंगे और महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना तय है। तेजस्वी यादव की तिकड़मबाजी काम नहीं आयेगी। एनडीए चट्टान की तरह मजबूत है। एनडीए के घटक दलों का एक कार्यकर्ता भी इधर-उधर नहीं जानेवाला।
उन्होंने आगे कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के पहले ही तेजस्वी यादव की सियासी दुकानदारी बंद हो जाएगी। क्योंकि राजद और महागठबंधन के दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव लड़कर कोई हारना नहीं चाहेगा। राजद के बिखराव को रोकना तेजस्वी यादव से संभव नहीं है। राजद के कार्यकर्ता देख रहे हैं कि जिस दल में नेता और नीति नहीं है, उस दल का कोई भविष्य नहीं हो सकता। इसलिए राजद कार्यकर्ताओं का रुझान एनडीए के दलों की तरह बढ़ रहा है।