बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
31-Mar-2025 07:39 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ संशोधन बिल के विरोध पर कहा है कि उनकी पार्टी में इत्तेहादुल है, लेकिन वो इससे जुड़ा हुआ कोई काम नहीं करते। सिर्फ लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने का काम करते हैं। शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी होती है। उनकी जहरीली जुबान से तनाव होता है। उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है।
मीडिया से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को सफल बताया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'अमित शाह का बिहार दौरा बहुत सफल रहा है। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और फिर सहकारिता सम्मेलन और गोपालगंज की रैली को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की। अमित शाह ने गोपालगंज में भाषण के दौरान कहा कि क्या बिहार को फिर से जंगलराज में पहुंचाना है। उन्होंने परिवारवाद की राजनीति की याद दिलाई। उस समय लालू यादव का एक एजेंडा था, बिहार नहीं बल्कि परिवार का विकास हो।'
कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "वक्फ संशोधन बिल किसी के अहित में नहीं, बल्कि सभी के हित में है। इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच दुष्प्रचार ज्यादा है। बिल आने से न तो किसी के मस्जिद, दरगाह और न ही कब्रिस्तान जाने वाला है। वक्फ की जो जायज जायदाद है, वो रहेगी। लेकिन नाजायज तौर पर वक्फ कोई दावा नहीं कर पाएगा। ऐसे में वक्फ संशोधन विधेयक में विवाद का कोई सवाल नहीं है। "