ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Bihar Politics : 'बिहारी योद्धा सम्मान...', 24लोगों को मिला पुरस्कार, अब आप भी...

Bihar Politics : 'बिहारी योद्धा सम्मान...', 24लोगों को मिला पुरस्कार, अब आप भी करें यह काम और पाएं 10 हजार का इनाम...

24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं की सूचना देनेवाले को यह राशि प्रदान की जा रही है। इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना द

02-Jan-2025 01:37 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अवैध बालू खनन को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग लगातार कई स्तरों पर काम कर रहा है। विभाग ने अवैध उत्खनन के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के खाते में इनाम की राशि भेजने का फैसला लिया है। इसी योजना के तहत आज 24 लोगों को इनाम दिया गया। इस बात की जानकारी खुद विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है। 


खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खनन माफियाओं के विरुद्ध करवाई में सहयोग करने वाले लोगों के लिए बिहारी योद्धाओं को सम्मान देने की योजना सीएम नीतीश कुमार के द्वार शुरू की गई। ऐसे में आज 24 लोगों को इनाम दिया गया है। इनलोगों को हमने एक नई संज्ञा दी है। यह लोग बिहारी योद्धा कहलाएंगे। हमने आज 24 बिहारी  योद्धाओं को इनाम दिया है। 


सिन्हा ने बताया कि इन बिहारी  योद्धाओं के अकाउंट में 10 हजार राशि भेजने की शुरुआत कर दी गई है। सूबे के अंदर अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को 5 हजार और ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार बिहारी योद्धा को दिया जाता है। पिछले नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति में प्राप्त किया गया है। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि सूबे के अंदर अब ओवरलोडिंग बंद हैं। ट्रांजिट चलान की व्यवस्था की जा रही है। इस काम के बाद बालू माफिया को जल्द से जल्द समाप्त हो जाएंगे। अब तक 2742 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि 1080 गिरफ्तारी एवं 8696 वाहनों को जप्त किया गया है। इसके साथ ही कुल 21327 छापेमारी हुई है और अवैध खननकर्ताओं से कुल ₹1,09,47,91,000/- (एक सौ नौ करोड़ सैंतालीस लाख एकानवे हजार रूपये) दण्ड मद में वसूली गयी है।


इधर, बिहटा कोयलबार में जाम की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उसके लिए एक्शन लिया जा रहा है। जरूरत होने पर दूसरी सड़क भी बनाई जाएगी। बालू के ट्रक से जाम नहीं लगे इसके लिए कई निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध खनन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब इसपर बहुत हद तक लगाम लगी है।