ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / Bihar Politics: 'लालू यादव के कारण CM नहीं बन पा रहे तेजस्वी'...इस...

Bihar Politics: 'लालू यादव के कारण CM नहीं बन पा रहे तेजस्वी'...इस बड़े नेता ने किया दावा, पढ़ें पूरी खबर

Bihar Politics: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं।

24-Mar-2025 12:47 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। सियासी बयानबाजी के साथ बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान ने सियासी हलचल मचा दी है।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि 'तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं।' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 'लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे।' उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 'लालू की पार्टी आरजेडी के नेता सनातन धर्म को भूलकर अब दूसरे धर्म के ठेकेदार बन गए हैं।' उन्होंने कहा कि 'लालू ने बिहारी शब्द को गाली बना दिया।'


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 'बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं। उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है। ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं। इससे मुक्ति की जरूरत है। यही सही समय है।'