Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
31-Dec-2024 01:51 PM
By Viveka Nand
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने में जुटी है. मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उम्रदराज की जगह कम उम्र के नेताओं को मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है. बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को बढ़ा दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है. मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है. अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की बारी है. बताया जा रहा है कि नए साल में 15 जनवरी से पहले जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.
केंद्रीय नेतृत्व के पाले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति वाली फाईल
जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन का काम पूरा हो गया है.प्रदेश नेतृत्व ने सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया है. सहमति मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करेंगे. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नियुक्त किए जाने वाले जिलाध्यक्षों की सूची सौंप दी है. चूंकि बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की सूची को हर कसौटी पर कसेगा,खरा उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष की सूची पर बिहार प्रभारी मुहर लगाएंगे. इसके बाद नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.
भाजपा ने मंडल-जिलों की संख्या बढ़ाई
बता दें, बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को 1137 से बढ़ाकर 1422 कर दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन जिलों की संख्या को 45 से बढ़ाकर 52 कर दिया है. अधिकांश मंडल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है. अब बारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने आंतरिक तौर पर जिलाध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं. नेतृत्व से मुहर लगने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसके पहले दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक हुई थी. जिसमें मंडल और संगठन जिला बढ़ाने के निर्णय पर मुहर लगी थी.