होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
18-Nov-2025 11:41 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पांचवीं बार विधायक बने तौसीफ आलम ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी जीत का अख्तरुल इमान से कोई ताल्लुक नहीं है। उनके इस बयान के बाद पार्टी की अंदरूनी राजनीति में उबाल आ गया है।
विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि बहादुरगंज की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह आजीवन इसका कर्ज नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा, जनता का इतना बड़ा एहसान है कि अगर उनकी जूता-चप्पल भी उठा लूं तो भी एहसान कम नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी लगातार जीत का श्रेय न तो प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को जाता है और न ही उनका इसमें कोई योगदान है।
तौसीफ आलम ने यह भी कहा कि बिहार में एआईएमआईएम को जो सफलता मिली है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रणनीति और नेतृत्व का परिणाम है, न कि अख्तरुल इमान की वजह से। उनके इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के दो शीर्ष नेताओं अख्तरुल इमान और तौसीफ आलम के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो लंबे समय से दोनों नेताओं के बीच विचारों का टकराव चल रहा था, जो अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। तौसीफ आलम का यह बयान एआईएमआईएम की बिहार इकाई की आंतरिक राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।
रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज
