ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / Bihar News : “बिहार में अपराधियों की बहार, क्योंकि 18 साल से सत्ता...

Bihar News : “बिहार में अपराधियों की बहार, क्योंकि 18 साल से सत्ता में एनडीए सरकार”, विपक्ष के तेवर के सामने नीतीश असहाय, नए पोस्टरों ने मचाई खलबली

Bihar News : विपक्ष अब किसी भी हाल में नीतीश सरकार को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही है, आक्रामकता का जवाब उसी भाषा में दिया जा रहा है.

21-Mar-2025 11:24 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बार वो सब होगा जो आज तक नहीं हुआ, चाहे AI के जरिए एक-दूसरे पर हमला करना हो या फिर पोस्टर में रचनात्मकता दिखा कर एक-दूसरे के राज उजागर करने हों, कोई भी पार्टी इस बार आक्रामकता का दामन छोड़ने को तैयार नहीं है. जो भी किया जा सकता है वो किया जा रहा.


इसी क्रम में अब राजद कार्यालय और राबड़ी आवास के बाहर भाजपा और जदयू को लेकर पोस्टरें लगाई गई हैं। इन पोस्टर में लिखा गया है, “धृतराष्ट्र की सरकार है कुर्सी कुमार”, “बिहार में अपराधियों की बहार है, क्योंकि 18 साल से सत्ता में एनडीए की सरकार है”, “20 साल वाली खटारा सरकार, अचेत अवस्था में मुख्यमंत्री, निकम्मी बीजेपी-जदयू की सरकार”।


इसके अलावे महिलाओं के खिलाफ हो रहे बिहार में हो रहे जघन्य अपराधों के खिलाफ भी विपक्ष ने अब पोस्टर के जरिए मोर्चा खोल दिया है. इस पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि बिहार में नीतीश सरकार के अंदर अब तक 60 हजार हत्याएं एवं 25 हजार बलात्कार हुए हैं. जिसके बाद लोग हैरान हैं.


इन आरोपों के जरिए तेजस्वी यादव व महागठबंधन नीतीश और बीजेपी सरकार को पूरी तरह से घेरने के मूड में दिखाई दे रही है. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है, होली के दौरान तो इन मामलों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, हालांकि पुलिस ने जमकर गिरफ्तारियां भी की हैं, इस बात में कोई शक नहीं है.


अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सब के बाद बिहार की जनता इस बार के चुनाव में किस ओर रुख करती है, क्या नीतीश कुमार और उनके सहयोगियों को एक बार फिर से मौका मिलेगा या अबकी तेजस्वी यादव के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा, सरकार बनाने का दावा तो राजद इस बार कर ही रही है, साथ ही सदन के भीतर भी तमाम विपक्ष के लोग पूरी तरह जोश में दिखाई दे रहे हैं.