ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / यात्रा पर निकले नीतीश को छोड़कर फरार हो गया पायलट, उड़ गई सरकारी...

यात्रा पर निकले नीतीश को छोड़कर फरार हो गया पायलट, उड़ गई सरकारी आलाधिकारियों की नींद, जानिये क्या हैं पूरा मामला?

कैप्टेन विवेक परिमल पर आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बीच वे लगातार सेवा से अनुपस्थित रहे, हेलिपैड की अनापत्ति, को-ऑर्डिनेट, फोटो और वीडियो हेलिकॉप्टर संचालक को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी इन्होंने निर्वहन नहीं किया।

21-Jan-2025 09:30 PM

By First Bihar

patna: प्रगति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर का पायलट फरार हो गया। सकते में आए राज्य सरकार के आलाधिकारियों की नींद उड़ गयी। आनन-फानन में बाहर से पायलट को बुलाना पड़ा। 18 दिनों से फरार पायलट कैप्टन विवेक परिमल को आखिरकार सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। 


कैप्टन विवेक परिमल, विमान चालक-सह-उत्तरदायी प्रबंधक, वायुयान संगठन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री की "प्रगति यात्रा के क्रम में निदेशालय में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे हैं, जिससे इनके द्वारा जिलों से हेलिपैड की NOC, Co-ordinates, फोटो तथा विडियो को हेलिकॉप्टर संचालक को उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी का निर्वाह नहीं कर कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरती गयी है।


कैप्टन विवेक परिमल दिनांक 03.01.2025 से लगातार अनधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित हैं। अपने दोनों मोबाईल नम्बर भी बन्द करके रखे हुये हैं। जबकि मुख्यमंत्री की "प्रगति यात्रा" के क्रम में जिलों से हेलिपैड की NOC, Co-ordinates, फोटो तथा विडियो को हेलिकॉप्टर संचालक को उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी का वहन उन्हें निदेशालय का उत्तरदायी प्रबंधक होने के नाते करना था। विवेक परिमल द्वारा वायुयान संगठन निदेशालय में विमान चालक के पद पर पदस्थापित रहते हुए राज्य के अतिविशिष्ट व्यक्तियों यथा महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य के वायुमार्ग से गमन हेतु उपयोग किये जाने वाले राजकीय विमान King Air C-90 A/B, VT-EBG के परिचालन हेतु आवश्यक Currency प्राप्त नहीं किया गया।


 जिसके कारण राजकीय विमान के परिचालन हेतु वाह्य स्रोत से अतिरिक्ति व्यय पर Co-Pilot मँगाना पड़ा है। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-9 (1) के तहत कै० विवेक परिमल विमान चालक-सह-उत्तरदायी प्रबंधक, वायुयान संगठन निदेशालय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना निर्धारित किया गया है। परिमल के विरूद्ध प्रपत्र क में आरोप पत्र गठित कर अलग से विभागीय कार्यवाही संस्थित करने की कार्रवाई की जायेगी। कैप्टन परिमल को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-10 के विहित प्रावधानों के अंतर्गत निलंबनावस्था में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।