छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
04-Aug-2025 05:21 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अरवल से भाकपा माले विधायक महानंद सिंह को जहानाबाद सिविल कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में लेते हुए मंडल कारा काको भेज दिया गया है। वह सोमवार को एक 24 साल पुराने मामले में एसडीजेएम मनीष कुमार की अदालत में उपस्थित हुए थे।
कोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए विधायक को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया। कोर्ट के इस आदेश के बाद हड़कंप मच गया। आदेश मिलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। कोर्ट द्वारा विधायक को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उनके खिलाफ लाल वारंट जारी था। कहा जा रहा है कि उनकी विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, पूरा मामला साल 2001 का है, जहानाबाद में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने बिहार बंद और चक्का जाम का आह्वान किया था। उसी दौरान में महानंद सिंह ने जहानाबाद में सड़क जाम में शामिल हुए थे। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामला कोर्ट में पहुंचा लेकिन विधायक लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहे। जिसके बाद अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसी मामले में सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुए थे, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दे दिया। अब आगामी 6 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विधायक जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं लेकिन अगर कोर्ट ने उन्हें बेल नहीं दिया तो उन्हें जेल में ही रहना पड़ सकता है।