ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि'

डॉ. सुमन ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि बिहार के अन्नदाता को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि देने का संकल्प है। उनका सपना है कि बिहार कृषि के क्षेत्र में देश में अव्वल बने।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में पेश किये गये राज्य बजट का स्वागत करते हुए हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यह बजट किसान-केंद्रित सोच और सामाजिक न्याय की मजबूत बुनियाद पर आधारित है।


डॉ. सुमन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को ₹3000 की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को तात्कालिक आर्थिक राहत मिलेगी और खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। यह निर्णय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के किसान-हितैषी और सामाजिक न्याय के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।


उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना पर विशेष फोकस किया गया है। शिक्षा के लिए लगभग 18 प्रतिशत, स्वास्थ्य के लिए करीब 7 प्रतिशत तथा महिला सशक्तिकरण योजनाओं के माध्यम से करीब 3 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुँचाने का प्रावधान सरकार की समावेशी और जनकल्याणकारी नीति को दर्शाता है।


डॉ. सुमन ने कहा कि अगले पाँच वर्षों में 1 लाख निजी नलकूप स्थापित कर ‘हर खेत को सिंचाई’ अभियान को और सशक्त किया जाएगा। इसके साथ ही आहर-पइन और पोखरों के मेढ़ों पर वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा—सभी वर्गों के विश्वास को मजबूत करता है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) इस किसान-हितैषी और विकासोन्मुखी बजट का पूर्ण समर्थन करती है।


डॉ. सुमन ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार के अन्नदाता को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि देने का संकल्प है। हमारा सपना है कि हर क्षेत्र के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में भी बिहार देश में अव्वल बने।

टैग्स

संबंधित खबरें