ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

T20 World Cup: गया के कोठी के गली क्रिकेटर शोएब खान का टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई में चयन, सीमित संसाधनों में मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाया।

T20 World Cup
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

T20 World Cup: बिहार के गया ज़िले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी के क्रिकेटर शोएब खान का टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई में चयन पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय बन गया है।


सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद शोएब खान ने लगातार मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं।


10 फरवरी को शोएब यूएई टीम की ओर से न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है और बिहार के खेल इतिहास में एक नई मिसाल कायम करेगा।


शोएब की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका प्रदर्शन यह संदेश देता है कि प्रतिभा किसी शहर या सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।

रिपोर्ट: नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता