ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / युवा नेता राजू दानवीर ने हिलसा में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की...

युवा नेता राजू दानवीर ने हिलसा में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दही-चूड़ा भोज का भी किया आयोजन

राजू दानवीर ने कहा कि हिलसा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। आइए, हम सब मिलकर हिलसा को एक नई दिशा दें और इसे बेहतर भविष्य की ओर ले जाएं।

22-Jan-2025 07:37 PM

By First Bihar

nalanda hilsa news: युवा नेता और हिलसा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू दानवीर ने आज हिलसा के सिटी उत्सव हॉल में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक दिवसीय बैठक की। इस मौके पर चूड़ा-दही भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें हिलसा विधानसभा क्षेत्र के हजारों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।


वहीं, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में 20 सदस्यीय टीम की तैनाती की जाएगी और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू दानवीर ने कहा, "आप सभी के सहयोग और समर्थन से यह आयोजन सफल रहा। आइए, मिलकर हिलसा को नई ऊंचाइयों तक ले चलें।"


उन्होंने हिलसा के विकास की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि, "हिलसा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। मेरे लिए हिलसा की प्रगति सबसे महत्वपूर्ण है, और इसके लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। आप सभी का सहयोग मुझे और मेरे टीम को हिलसा के विकास के इस सफर में मजबूत बनाएगा। आइए, हम सब मिलकर हिलसा को एक नई दिशा दें और इसे बेहतर भविष्य की ओर ले जाएं।"