हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Sep-2022 03:40 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर अब सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में जंगलराज नहीं, जनता राज है तो वहीं, अब एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कह दिया है कि हमें जनता राज नहीं चाहिए। दरअसल, बेगूसराय में 11 लोगों को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद से सीएम नीतीश विपक्ष के घेरे में आ रहे हैं।
चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, नीतीश कुमार जी! बिहार में अराजक की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। बेगूसराय में गोलीकांड फिर पटना में अपहरण उसके बाद अब भागलपुर में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर देना। नीतीश कुमार हमे हमारा पुराना बिहार लौटा दीजिए, नहीं चाहिए ऐसा जनता राज। बिहारियों को जान से क्यों खेल रहे है आप?
दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार ने लगभग एक महीने से ज्यादा का वक्त पूरा किया है। इसी बीच कई ऐसे आपराधिक मामले आए, जिसके कारण सरकार को जवाब देना मुश्किल हो गया है। बेगूसराय की घटना के बाद विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहा है। कई नेताओं ने तो उनसे इस्तीफे की मांग भी कर दी है। इनमें एक चिराग पासवान भी हैं। चिराग ने इस बार कहा है कि हमें ऐसा जनता राज नहीं चाहिए जिसकी कीमत लोगों की जान देकर चुकानी पड़े।