ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Jun-2024 11:46 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के अररिया में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद से पुल गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले 10 दिनों के भीतर चार पुलों के गिरने की घटना पर डबल इंजन सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है।
अररिया, सीवान, मोतिहारी के बाद किशनगंज में पुल का पाया ध्वस्त होने के बाद तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लिया है और पीएम मोदी के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार पर भी तंज किया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सदाचार के कारण मात्र 10 दिन के अंदर बिहार में करोड़ों की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन केवल 4 ही पुल गिरे है’।
उन्होंने आगे लिखा, ‘बीजेपी/NDA की सरकार है तो सत्ता पक्ष और उनका अभिन्न अंग गोदी मीडिया इसे भ्रष्टाचार तो कदापि ही नहीं सकते। डबल इंजन सरकार के पायलट अब कहेंगे कि शुक्र मनाओ कि 10 दिन में 4 ही पुल गिरे है, 10 तो नहीं गिरे है ना। ये पायलट यह भी कहेंगे कि पुल गिरने के दोषी तो विपक्ष और जनता है?’
बता दें कि इससे पहले तेजस्वी ने अररिया, सीवान और मोतिहारी में पुल गिरने की घटना पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी औऱ जोरदार हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं हैं, जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल को कुतर रहे है।