ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Jul-2024 09:01 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हर दिन और सुबह शाम हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध को मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है।
सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “दिल दहलाने वाली निर्मम घटना में रोहतास के डिहरी में मीठापुर गांव की बेटी नीतू कुशवाहा का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है। कुछ दिन पहले ही नवीनगर में भी दूसरी बेटी श्रेया की हत्या की गयी थी। बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ है। महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं बची। सरकार की तरफ़ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता। बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना ही नहीं है”।
इससे पहले तेजस्वी ने शेखपुरा में एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े लाखों की लूट को लेकर सरकार पर हमला बोला और बैंक लूट के सीसीटीवी फुटेज का कुछ हिस्सा शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ”शेखपुरा में सरकारी बदमाशों ने दिनदहाड़े 𝐀𝐗𝐈𝐒 बैंक में घुस पिस्तौल और बंदूक़ों के बल पर 𝟓𝟎 लाख लूट लिए। दरअसल प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की बिहार में मंगलराज की यही परिभाषा है"।