बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
30-Nov-2021 12:53 PM
PATNA : बिहार में उद्योग और निवेश को लेकर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मंत्री शाहनवाज हुसैन की पहल अब धीरे-धीरे रंग लाने लगी है. यही वजह है कि राज्य के अंदर अब इथनॉल क्रांति की शुरुआत होती नजर आ रही है. इथनॉल प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार ने जो पहल शुरू की थी, अब उसका असर दिखने लगा है. राज्य के अंदर 17 निवेशक के अब तक इथनॉल प्रोजेक्ट लगाने के लिए आ चुके हैं.
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज बिहार विधान परिषद में एक सवाल के जवाब के दौरान यह जानकारी दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इथनॉल प्रोजेक्ट को लेकर जब सरकार ने पॉलिसी तय की थी, उस वक्त लोगों को ढेर सारी आशंकाएं थीं. इसी सदन में लोगों ने यह कहा था कि इस प्रोजेक्ट का हाल बिहार में बहुत बेहतर परिणाम नहीं दे सकता. लेकिन आज इथनॉल क्रांति की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. राज्य में लगातार इथनॉल प्रोजेक्ट लगाने के लिए बाहर से निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
चार जिलों में अब तक इथनॉल प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी जा चुकी है. अबतक कुल 17 निवेशक आ चुके हैं. अब तक कई निवेश के प्रस्ताव उद्योग के पास इतना ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी उद्योग के लिए निवेशक के सामने आए हैं. हमें उम्मीद है कि बिहार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.