Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
31-Dec-2024 07:54 PM
By First Bihar
Bihar Land Survey: नीतीश सरकार ने साल के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधीन भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी कर दी है. सर्वेक्षण कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन, लिपिक, सर्वेयर का वेतन बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे. प्रियदर्शनी ने आदेश जारी कर दिया है . बढ़े हुए वेतन का लाभ कल यानि 1 जनवरी 2025 से मिलने लगेगा.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वे कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का मानदेय 65000 से बढ़ाकर 72000 कर दिया है. वहीं सर्वे कानूनगो का मानदेय 40 हजार से 50000 रू किया गया है. सर्वेक्षण अमीन का मानदेय 35000 से 47000 रू, सर्वेक्षण लिपिक का 30000 से बढ़ाकर 37000 रू, अमीन का मानदेय 25000 से बढ़ाकर 30000 कर दिया गया है. वहीं संविदा मोहर्रिर का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 रू किया गया है. बढ़े हुए मानदेय का लाभ लाभ 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा.
बता दें, बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य जारी है. 10 हजार से अधिक सर्वेक्षण कर्मी इस काम में लगे हैं. अब इके मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.