ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / politics / बिहार के विश्वविद्यालयों में 2 लाख करोड़ का घोटाला, विधानसभा में तेजस्वी का...

बिहार के विश्वविद्यालयों में 2 लाख करोड़ का घोटाला, विधानसभा में तेजस्वी का आरोप, कहा.. जांच कराए सरकार

30-Nov-2021 11:34 AM

PATNA : बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य तरह की अनियमितताओं का मसला आज बिहार विधानसभा में उठा. बिहार विधानसभा में विश्वविद्यालयों के अंदर अनियमितता को लेकर आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सवाल किया था. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने सदन के अंदर यह जानकारी दी कि अब विश्वविद्यालयों के अंदर ऑडिट कराया जाएगा. आरजेडी के विधायक यह मांग कर रहे थे कि इस मामले की जांच कराई जाए. लेकिन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह कहते हुए इस बात को खारिज कर दिया कि यह मामला कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र में आता है.


इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना जनता के पैसे से चलता है. ऐसे में अगर सरकारी खजाने की राशि का बंदरबांट हुआ है और तकरीबन दो लाख करोड़ रुपये की राशि से जुड़े इस गड़बड़ी के मामले में अगर जांच की आवश्यकता है तो सरकार इससे क्यों भाग रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. दोषी चाहे जो भी हो अगर उन्होंने सरकारी खजाने की राशि का दुरुपयोग किया है तो उनके खिलाफ एक्शन भी होना चाहिए.


इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सरकार से इस मामले में तुरंत पहल करने के लिए भी कहा. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की अपनी सीमाएं हैं. हमने इस मामले में एजी को ऑडिट के लिए लिख भेजा है. आगे ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जो जरूरी होगा उसके लिए पहल की जाएगी. अगर जो लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन के लिए कुलाधिपति को भी लिखा जाएगा. सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है.