ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, हिन्दुओं की...

बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

08-Jan-2024 10:13 PM

By First Bihar

PATNA: रोहतास में बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने राम मंदिर को लेकर कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है और स्कूल का रास्ता प्रकाश दिखाता है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इस बयान को लेकर हिन्दू शिवभवानी सेना आहत है। 


हिन्दू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह रुद्र ने पटना के कोतवाली थाने में मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। 


हिन्दू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंदिर को गुलामी का रास्ता बताकर देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है। लव कुमार सिंह ने कोतवाली थानाध्यक्ष से कहा है कि हिन्दुओं के धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने के आरोप में प्रो. चंद्रशेखर पर मुकदमा दर्ज किया जाए।