ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Viral Video: मिसिर जी तू त बाड़अ बड़ा ठंडा.. बिहार के बीजेपी नेता की गोद में जा बैठी आर्केस्ट्रा गर्ल, वीडियो हुआ वायरल

Bihar Viral Video: कैमूर में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक नर्तकी स्टेज से उतरकर उनकी गोद में बैठ जाती है। वायरल वीडियो पर भाजपा नेता ने सफाई देते हुए इसे छवि खराब करने की साजिश बताया है।

04-Jul-2025 07:28 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Viral Video: बिहार के कैमूर जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नर्तकी ‘मिसिर जी तू त बाड़ बड़ा ठंडा’ गाने पर डांस करती हुई स्टेज से उतरती है और सीधे भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे की गोद में बैठ जाती है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि उस दौरान भाजपा के ही एक अन्य नेता उन्हें पैसा देते हैं, जिसे वह नर्तकी को दे देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग भाजपा नेता की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे गलत तरीके से पेश किया गया घटनाक्रम बता रहे हैं।


इस पर सफाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि यह घटना 1 जुलाई की है, जब वह रामपुर प्रखंड के लिल्ली गांव में रविकांत तिवारी की दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां मुख्य अतिथि के तौर पर सबसे आगे की पंक्ति में बैठाया गया और सम्मानित भी किया गया था।


पांडे ने बताया कि डांस कार्यक्रम में किसी ने इशारे से नर्तकी को नीचे बुलाया और उनकी गोद में बैठने का इशारा किया। उन्होंने दावा किया कि यह सब अचानक हुआ और वह कई बार नर्तकी को हाथ जोड़कर जाने का इशारा कर रहे थे। साथ ही यह भी कहा कि किसी ने जानबूझकर उनका वीडियो बनाकर इसे वायरल किया है ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।