ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Bihar Governor: बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे आरिफ...

Bihar Governor: बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे आरिफ मोहम्मद खान, 26 साल बाद सूबे में मुस्लिम गवर्नर

Bihar Governor: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 2 जनवरी, 2025 दिन गुरुवार दोपहर 11 बजे शपथ आयोजित होगा.

02-Jan-2025 09:17 AM

By First Bihar

Bihar Governor : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उनको शपथ दिलाएंगे। वह बिहार राज्य के 42वें गवर्नर होंगे। वह राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। जबकि आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज बिहार के राज्यपाल बनेंगे। 


वहीं, नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पद और गोपनीयता की शपथ को लेकर आज राजभवन के राजेंद्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। 


जानकारी हो कि,बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है। इससे पहले एआर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक राज्य के राज्यपाल रहे थे। ऐसे में चुनावी साल में आरिफ मोहम्मद के गवर्नर बनने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि आरजेडी के 'माय' समीकरण में सेंधमारी के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह उनको राज्यपाल बनाकर भेजा है। 


गौरतलब हो कि,  बिहार के 42वें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे। जनता पार्टी, लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में भी वह रह चुके हैं। नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहने वाले आरिफ मोहम्मद तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने शाहबानो कांड पर कांग्रेस को छोड़ दिया था।