ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Bihar government minister injured: बिहार सरकार के मंत्री सड़क हादसे में घायल, चार...

Bihar government minister injured: बिहार सरकार के मंत्री सड़क हादसे में घायल, चार गार्ड्स भी हुए चोटिल; मॉर्निग वॉक के दौरान हादसा

बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उनके चार गार्ड भी घायल बताए जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

01-Jan-2025 10:10 AM

By First Bihar

Bihar government minister injured: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां नीतीश कैबिनेट के जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। रत्नेश सदा के साथ उनके चार सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, महिषी थाना क्षेत्र के बलिया सिमर गांव के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने मंत्री और उनके गार्ड्स को ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंत्री के सिर और पैर में चोट आई है।


सिविल सर्जन के मुताबिक, सभी को हल्की चोट थी, कोई घबराने की बात नहीं है। मंत्री रत्नेश सदा के सिर में हल्का और दाहिने पैर में चोट लगी है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंत्री ने खुद बताया कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है, कोई खास बात नहीं है। 


बता दें कि नए साल के मौके पर मंत्री रत्नेश सदा 31 दिसंबर की रात ही अपने गांव पहुंचे थे। वह जेडीयू कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं और उनके पास मद्य निषेध जैसा अहम विभाग है।