हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Sep-2022 09:55 AM
PATNA : बिहार सरकार में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इस बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक से होने वाले फायदे के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें तेजस्वी कई अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है, 'बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुआ। यह बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है जिसका उद्देश्य बोंड्स को मजबूत और नवीनीकृत करना है। साथ ही अनिवासी बिहारियों (एनआरबी) के साथ निरंतर संचार और बातचीत के माध्यम से राज्य के व्यापार और ब्रांडिंग के लिए एक प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।'
आपको बता दें, तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट में कई विभागों की जिम्मेदारियां ली है। चाहे वह स्वास्थ विभाग हो या पथ निर्माण हो, तेजस्वी यादव हर क्षेत्र में एक्टिव दिख रहे हैं।वे समय-समय पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया।