घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
05-Nov-2025 07:41 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Election 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए तीन-चौथाई सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। यह बयान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के समर्थन में श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में दिया।
राजनाथ सिंह ने बिहार की पिछली स्थिति और वर्तमान में आए बदलाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले, राजद के शासनकाल में लोग कहते थे, 'आईए ना हमरा बिहार में ठोक देंगे कट्टा कपार में', जिससे राज्य में अपराध और दादागिरी का माहौल था। उन्होंने यह भी कहा कि अब एनडीए सरकार के तहत बिहार एक विकसित राज्य बन गया है, जहां आज आई ना मेरा विकसित बिहार का नारा गूंज रहा है।
रक्षा मंत्री ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य के हर क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन 20 वर्षों में नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, जो कि पिछली "जंगल राज" सरकारों के विपरीत है।
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, और अब हम धन-दौलत के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। रक्षा मंत्री ने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में भारत रूस और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा।
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता था, तो उसे नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब जब भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।