ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Election 2025: दो दिवसीय दौरे पर आ रहे अमित शाह, दिल्ली के...

Bihar Election 2025: दो दिवसीय दौरे पर आ रहे अमित शाह, दिल्ली के बाद बिहार फतह करने की तैयारी

19-Mar-2025 05:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब बीजेपी ने बिहार फतह करने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह की एंट्री बिहार में होने जा रही है। माना जा रहा है कि वे 29-30 मार्च को बिहार दौरे पर रहेंगे।


लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद शाह का यह दौरा राजग (NDA) में एकजुटता का संदेश देने के लिए अहम माना जा रहा है। दो दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह बिहार में भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राजनीतिक हालात की समीक्षा करेंगे।


सूत्रों के अनुसार, शाह के बिहार दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान वे राजग को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और एक-दूसरे के लिए प्रचार करने पर जोर देंगे।


लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक राजग के घटक दलों ने मिलकर प्रचार किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के सहयोगी दलों ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। बिहार विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह इसी एकजुटता को दोहराने पर जोर देंगे।