Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
20-Mar-2025 06:04 PM
By First Bihar
Bihar Diwas 2025: हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूरे बिहार में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है , खासतौर पर राजधानी पटना में 22 से 24 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस बार बिहार दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि पहली बार हरियाणा में भी इसका जश्न मनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने की घोषणा की है, जिसके तहत सात जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।
हरियाणा में बिहार दिवस मनाने का निर्णय
हरियाणा में बिहार दिवस मनाने के फैसले को चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। हरियाणा में बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम करते हैं, जिनमें श्रमिक और मजदूर वर्ग प्रमुख हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नजर इस वर्ग पर है, और इसी के तहत मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है, और हर जिले में विशेष कमेटियां बनाई गई हैं।
किन जिलों में होंगे कार्यक्रम?
हरियाणा में बिहार दिवस यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत जैसे प्रमुख जिलों में मनाया जाएगा। इस पहल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे बीजेपी को बिहार से जुड़े मतदाताओं को साधने में मदद मिल सकती है।
बिहार दिवस 2025 की थीम
इस वर्ष बिहार दिवस की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ रखी गई है, जो राज्य की प्रगति और विकास को दर्शाती है। राजधानी पटना सहित विभिन्न जिलों में इस मौके पर कई भव्य कार्यक्रम होंगे, जिनमें देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।