Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
22-Mar-2025 05:48 PM
By First Bihar
Bihar Diwas ; बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी ने अन्य राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को संगठित करने की रणनीति अपनाई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के भोपाल में बिहार दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार मूल के लोगों को जोड़ने के लिए विशेष भोजपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति
बीजेपी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक योगदान और समृद्ध विरासत का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला की साड़ी पहनकर बिहार की संस्कृति को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार को और मजबूत किया जाए।
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का संवाद कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आज यानि 22 को और 23 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिहार मूल के लोगों के साथ संवाद की है | इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार से जुड़े लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ना और राज्य की उपलब्धियों को साझा करना है |
प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श
बिहार दिवस के मौके पर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बिहार मूल के लोगों से बातचीत की। इस चर्चा में बिहारवासियों की कार्यशैली और योगदान पर विचार-विमर्श हुआ | बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए बिहार चुनाव से पहले वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। मध्य प्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों को इस आयोजन के माध्यम से जोड़कर पार्टी उनकी भावनाओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है।