ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / politics / Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस पर PM मोदी ने कहा- 'बिहार के विकास...

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस पर PM मोदी ने कहा- 'बिहार के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे'

Bihar Diwas 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई दी है। पीएम ने कहा है कि 'हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।'

22-Mar-2025 02:05 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस की पूरे राज्य में धूम है। उन्नत बिहार विकसित बिहार की थीम पर इस बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है और प्रदेश के सभी जिलों में इससे संबंधित कार्यक्रम हो रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार मंत्रि परिषद के मंत्री होंगे। सीएम नीतीश कुमार बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने बधाई देते हुए लिखा-'वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।'


आपको बता दें कि बिहार दिवस के मौके पर पटना के अलावा बिहार के सभी जिलों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे राज्य में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह के साथ एसकेएम, रविन्द्र भवन, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र समेत कई भवनों में समारोह की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलेंगी। प्रोग्राम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार और स्कूली बच्चों परफॉर्मेंस भी देंगे। इसके साथ ही अलग-अलग स्टॉल्स पर प्रदर्शनी भी लगी है।