“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
15-Dec-2025 03:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से अपराधियों और माफियाओं को सचेत किया है और कहा है कि अगर वह नहीं सुधरे तो उनका इलाज करना अच्छी तरह से आता है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को भी आगाह किया और कहा कि आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर एक्शन लिया जाएगा।
दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गया मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार के विजन को लोगों के समक्ष रखा और बताया कि कैसे एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास के रास्ते पर बढ़ाया है। इसी दौरान उन्होंने माफिया और अपराधियों को चेतावनी दी।
सम्राट चौधरी ने कहा किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार मुझे गृह विभाग का काम सौंपा है। बिहार के सब माफिया को ठीक करना है, मेरा काम यही है मेरे पास दूसरा कोई काम नहीं है। मेरे पास बस यही काम है कि बिहार में माफिया का इलाज करना है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को पूर्ण रूप से स्थापित करना है।
बुलडोजर एक्शन पर सम्राट ने कहा कि आजकल मैं थोड़ा सफाई अभियान भी चला रहा हूं और आगे भी सफाई अभियान चलता रहेगा। अभी तो रोड का सफाई हो रहा है और अगर आपको लगता हो कि किसी अपराधी ने या माफिया ने किसी सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है, आप आवेदन दीजिए 24 घंटे के भीतर उसे ध्वस्त कर देंगे। ऐसे लोगों को कोई बचा नहीं सकता है।
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि अब बिहार के बच्चों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही वजह है कि राज्य की जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए इतना बड़ा बहुमत दिया। हम राज्य की जनता को आस्वस्थ करते हैं कि अगले पांच वर्षों में बिहार की ऐसी स्थिति बनाना है कि बिहार का कोई बच्चा रोजगार करने के लिए राज्य के बाहर नहीं जाए। हम इसी बिहार में उसको नौकरी देने का काम करेंगे।