ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Diwas 2025: पटना में बिहार दिवस का शानदार आगाज, सीएम नीतीश कुमार...

Bihar Diwas 2025: पटना में बिहार दिवस का शानदार आगाज, सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

22-Mar-2025 06:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Diwas 2025: 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य अस्तित्व में आया था। बिहार आज 113 साल का हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम के अलावा नीतीश कैबिनेट के मंत्री समेत अन्य नेता मौजूद रहे।


बिहार दिवस पर खास तैयारी

बिहार दिवस के इस खास मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक और रंग-रूप से राज्यभर में उत्साह का माहौल रहेगा। यह आयोजन राज्य की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का जश्न मनाने का एक बेहतरीन अवसर है। गांधी मैदान का मुख्य समारोह राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित करेगा, वहीं रवींद्र भवन, श्रीकृष्ण मेमोरियालय हॉल और प्रेमचंद रंगशाला में नाट्य प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के पारंपरिक रंग को प्रस्तुत करेंगे।


समां बांधेंगे बॉलीवुड के कलाकार

अभिजीत भट्टाचार्य जैसे मशहूर गायक का प्रदर्शन निश्चित रूप से लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा। इसके अलावा, प्रेमचंद रंगशाला में महिला थीम पर आधारित नाट्य उत्सव का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं की कला और योगदान को मंच पर लाएगा। नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम सामूहिक रूप से समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।


विदेशों में भी बिहार दिवस की धूम

राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, गया समेत सभी शहरों में बिहार दिवस पर आयोजन किए जा रहे हैं। विदेशों में भी प्रवासियों द्वारा बिहार दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।