ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics : राहुल के बिहार आने के बाद कांग्रेस का बड़ा एलान,...

Bihar Politics : राहुल के बिहार आने के बाद कांग्रेस का बड़ा एलान, इस जिले से शुरू होगा जय बापू- जय भीम- जय संविधान सम्मेलन

Bihar Politics : केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन

19-Jan-2025 01:59 PM

By First Bihar

Bihar Politics : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एकदिवसीय दौरा खत्म होने के बाद अब बिहार कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने बिहार में जय बापू- जय भीम- जय संविधान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से इस सम्मेलन की शुरुआत चम्पारण से होगी। इसमें केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। 


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि  नीतीश सरकार जातीय सर्वे की रिपोर्ट पर अमल नहीं कर पा रही है। आरक्षण का दायरा नहीं बढ़ाया गया और न हीं उसे नौवी अनुसूची में शामिल कराया गया। 95 लाख गरीबों को भी दो-दो लाख नहीं दिए गए। मतलब साफ़ है कि नीतीश सरकार भाजपा के दबाव में काम कर रही है। 


मालूम हो कि,इससे पहले  कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचार को हराने का आह्वान किया था। जबकि बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है।


इधर, राहुल ने पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि संविधान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कर सकता है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाली विचारधारा है और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की विचारधारा नफरत व हिंसा की विचारधारा है।