Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
12-Jul-2025 02:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के साथ साथ अब सरकार में शामिल दल भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने लगे हैं। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं अब सरकार के सहयोगी दल भी बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। लोजपा चीफ चिराग पासवान ने नीतीश सरकार से पूछ दिया है कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है?
दरअसल, पिछले दिनों राजधानी पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की उनके घर से सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पटना में एक के बाद एक कारोबारियों की हत्या हो रही है। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है ही अब सरकार के सहयोगी दल भी बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। पिछले दिनों लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
अब लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने भी बिहार सरकार से सवाल पूछ दिया है। चिराग ने एक्स पर एक लाइन का पोस्ट डालकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया है। चिराग ने एक्स पर लिखा, “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” चिराग से इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चिराग पासवान क्या करने वाले हैं और क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है?
चिराग पासवान से पहले उनकी पार्टी के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा ने बिहार में लगातार कारोबारियों की हो रही हत्या पर सवाल उठाए थे। राजेश वर्मा ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया था। जिसके बाद जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा था कि चिराग पासवान को गठबंधन में साथ रहना है या नहीं वह खुलकर बताएं। इससे पहले चिराग पासवान के बहनोई अरूण भारती ने भी बिहार में आपराधिक घटनाओं की गिनती गिनाई थी और कहा था कि राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं बन सकते हैं। अब चिराग पासवान ने भी बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठा दिए हैं।