Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
01-Jul-2025 12:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet News: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के कलाकारों को बड़ी सैगात दे दी है। सरकार ने राज्य के कलाकारों को हर महीने पेंशन देने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है। अब बिहार के कलाकारों को हर महीने तीन हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से कलाकारों में काफी खुशी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।
बिहार सरकार ने बिहार राज्य के वरिष्ठ एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को मासिक पेंशन प्रदान किये जाने के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना प्रारंभ करने के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ रूपये वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
वहीं कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए बिहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, दुर्लभ और विलुप्तप्राय कला रूपों को संरक्षित करने के लिए 'मुख्यमंत्री गुरू-शिष्य परम्परा योजना' शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार ने एक करोड़ ग्यारह लाख साठ हजार रूपये वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।