Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
04-Mar-2025 02:25 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे हैं। सदन में इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम के गायब रहने पर तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए।
तेजस्वी ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के गायब रहने पर कहा कि हमको लगा कि सदन में मुख्यमंत्री समेत सभी बीजेपी और जेडीयू के सभी सदस्य मौजूद होंगे लेकिन सदन में कोई मौजूद नहीं है। अगर अब भी आ जाएं तो अच्छा होगा, क्योंकि 2005 से पहले बिहार में कुछ कहां था? संसार की उत्पत्ति को 2005 के बाद हुई है।
इससे पहले का इतिहास हम जरा उन लोगों को फिर से रिमाइंड कर दें। बहुत जरूरी था कि यहां सभी सदस्य रहते। भाजपा के सदस्य के साथ साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम को नहीं लगता है कि यह बजट सत्र महत्वपूर्ण है। या तो उनको लगता होगा कि आज उनकी बड़ी खिंचाई होने वाली है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है।
बजट सत्र को बहुत मजबूत सत्र होता है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यह बात सच्चाई है और किसी से छीपी नहीं है। हमको लगता है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सदन में न तो मुख्यमंत्री हैं और ना ही दोनों उपमुख्यमंत्री ही मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए। उम्मीद है कि लोग अपना कलेजा दिखाएंगे और सदन में उपस्थित रहेंगे। वो लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि इन लोगों का भंडाफोड़ होना है। बता दें कि तेजस्वी के इस हमले के बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम सदन में पहुंचे।