ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार...

Bihar Budget Session 2025: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा, राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम से इस्तीफे की मांग

21-Mar-2025 11:09 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया है। राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्षी सदस्य सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि हम व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन जब कोई राष्ट्रगान का अपमान करगा तो इसे हिन्दुस्तान किसी कीमत पर नहीं सहेगा। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि शून्यकाल में इस मुद्दे पर बात कीजिएगा। जिसके बाद तेजस्वी ने बात रखने के लिए समय की मांग की लेकिन स्पीकर ने समय देने से इनकार कर दिया। इसके बाद विपक्षी दल के सदस्य सदन के भीतर हंगामा करने लगे। लगातार हंगामे की बीच प्रश्नकाल जारी रहा।


इसी बीच सरकार की तरफ से मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसके ऊपर जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि अगर कार्यस्थगन की सूचना है तो कार्य स्थगन की सूचना पढ़ने का समय भी निर्धारित है। राष्ट्रगान या राष्ट्रीय परंपराओं के लिए मुख्यमंत्री की कितना सम्मान है यह बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है। इसे जबरदस्ती किसी को समझाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री हमेशा राष्ट्र के सम्मान के लिए प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। इनको किसी दूसरे से समझने की जरुरत नहीं है।


इसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और रिपोर्टिंग टेबल को पटकने लगे। मार्शल पोस्टर लहरा रहे  विधायकों से पोस्टर छीन रहे थे। मार्शल टेबल पकड़कर खड़े रहे। स्पीकर ने विधायकों को डांटा औऱ कहा कि गलत काम नहीं कीजिए। सदन में विपक्ष के विधायकों ने भारी हंगामा किया। विपक्ष के हंगामा के वजह से स्पीकर ने पहली बार बजट सत्र में सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।