ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहारी असुरक्षित’...

Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहारी असुरक्षित’ तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को बताया बीमार

21-Mar-2025 12:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करने का एलान कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो सीएम के दिमागी हालत पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहारी सुरक्षित नहीं हैं।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार और बिहार के लोग पूरी तरह से असुरक्षित हैं। बिहार के 14 करोड़ लोगों का भविष्य खतरे में आ गया है। लोग सवाल करते हैं कि सीएम की ऐसी स्थिति है तो बिहार कैसे चल रहा है। आखिर बिहार को कौन चला रहा है, इसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मुख्यमंत्री एक सदन के नहीं बल्कि पूरे बिहार के नेता है, उनसे लोग क्या सीखेंगे। जब मुख्यमंत्री अपनी गलती पर माफी नहीं मांगेंगे तो नौजवान किया सीखेंगे।


तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों ने एक भी दिन सदन को बाधित नहीं होने दिया। हर दिन दोनों सदनों में प्रश्नकाल चला है। लेकिन कल जिस तरह का वीडियो सामने आया प्रधानमंत्री के लाडले मुख्यमंत्री ने जिस हिसाब से राष्ट्रगान का अपमान किया। बिहारी होने के नाते इन्होंने बिहार का नाम झुकाने का काम किया है। बिहार को तो छोड़ दीजिए यह पूरे देश की मांग है कि जिन लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्र का अपमान किया है। उनको राष्ट्र की जनता की तरफ से देश की 140 करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हाउस में सभी मुद्दों को छोड़कर इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बुजुर्ग हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति हो अगर राष्ट्र का अपमान करेगा तो हम क्या पूरा हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। मुख्यमंत्री जी को इसके लिए माफी मांगना चाहिए था। मुख्यमंत्री तो चुप हैं ही प्रधानमंत्री भी जो नीतीश कुमार को लाडले मुख्यमंत्री कहते हैं उन्होंने भी चुप्पी साध ली है। मुख्यमंत्री हमारे माता-पिता का अपमान तो हमेशा ही करते है लेकिन हमको इसकी परवाह नहीं है लेकिन जब बात राष्ट्र के अपमान की होगी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।