Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
06-Mar-2025 11:54 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक युवती की हत्या के मामले को लेकर विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। विधानसभा के बाहर कांग्रेस और आरजेडी विधायकों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। लालू और तेजस्वी के करीबी विधायक भाई बीरेंद्र ने तो यहां तक कह दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री लाचार हो गए हैं।
आऱजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चाहे वह किसी दल का नेता हो, पदाधिकारी हो, पत्रकार हो, किसान हो, छात्र हो, नवजवान हो, महिलाएं हो सभी लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर नालंदा में किसी महिला के पैर में कील ठोक कर हत्या कर दी जाए तो मुख्यमंत्री को इसपर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री लाचार हो गए हैं, सरकार में उनका कुछ चल नहीं रहा है। कुछ पदाधिकारी हैं जो उनको चला रहे हैं। जबरदस्ती उनसे सरकार चलवाई जा रही है। नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर आराम करने की जरूरत है।
वहीं औरंगजेब के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच छीड़े घमासान पर उन्होने कहा कि बीजेपी के पास कोई दूसरा मुद्दा तो है ही नहीं, उसका सिर्फ एक ही काम है धर्म के खिलाफ प्रचार करना। देश की आजादी की लड़ाई में चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या इसाई सभी ने अपने जान की कुर्बानी दी है। ये लोग तो अंग्रेजों के दलाल रहे हैं। ये भारतीय और सनातन नहीं हो सकते।