Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
21-Mar-2025 02:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: बिहार में राष्ट्रगान को लेकर नया नया विवाद छिड़ गया है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस पूरे प्रकरण के बीच विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को कानून समझाया है और उनके लिए तीन साल की सजा की मांग कर दी है।
दरअसल, पटना में एक कार्यक्रम के बीच राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार बगल में खड़े दीपक कुमार से बात करते नजर आए थे। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इसको लेकर दोनों ही सदनों में विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं। हंगामे के कारण विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही नहीं चल सकी। सदन के बाहर हंगाम कर रहे विपक्षी दल के विधायकों ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है।
इस बीत विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रगान के अपमान पर कानून समझाते हुए सीएम नीतीश कुमार के लिए तीन साल की सजा की मांग कर दी है। राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इससे पूरे राष्ट्र का अपमान हुआ है। नीतीश कुमार को सदन में खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रगान के दौरान अगर कोई मुख्यमंत्री इस तरह की हरकत करे तो इसे राष्ट्रगान का अपमान ही कहा जाएगा।
राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकीं उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रगान जब बज रहा होता है तो आदमी हिलता नहीं है और सीधा खड़ा रहता है लेकिन मुख्यमंत्री कभी किसी को प्रणाम कर रहे हैं तो कभी हाथ हिला रहे हैं। कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह से करता है क्या। नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए और नहीं तो इस्तीफा दे देना चाहिए। राष्ट्रगान का अपमान करने पर तीन साल का सजा होता है। नीतीश कुमार को भी तीन साल का सजा देना चाहिए। प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री कोई भी राष्ट्रगान का अपमान करे तो उसे तीन साल की सजा मिलनी चाहिए।