Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
11-Mar-2025 01:29 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर आरजेडी के सदस्यों ने राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी सदस्यों ने पोस्टर बैनर के साथ नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।
बिहार विधान परिषद के पोर्टिको में राबड़ी देवी के नेतृत्व में तमाम विपक्ष के नेताओं ने प्रदर्शन किया और आरा में 25 करोड़ की लूट को लेकर सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आरजेडी के सदस्यों ने कहा कि इस तरीके की सुशासन की सरकार हमें नहीं चाहिए। आरजेडी के वरिष्ठ विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सुशासन का दावा सिर्फ खोखला दावा बनकर रह गया है। जमीन पर कितना काम हो रहा है उसका नतीजा बिहार की जनता भुगत रही है।
उन्होंने कहा कि आरा में जो करोड़ों रुपए की लूट की घटना हुई है। अगर यही रामराज है तो इस तरह के राम राज की बिहार की जनता को जरूरत नहीं हैं। वहीं जो अपराधी थे उन्हें पकड़ लिया तो कौन सा बड़ा काम कर दिया जो अपराधी लूटकर भाग गए उन्हें पकड़ना जरूरी है। दिनदहाड़े लूट और हत्या जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए।