मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Mar-2025 12:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री कर अपनी सदस्यता गंवा चुके आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। सदस्यता बहाल होने के बाद सुनील सिंह आज विधान परिषद पहुंचे। सदन में भाई की वापसी से राबड़ी देवी काफी खुश दिखीं।
दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। यह मामला विधान परिषद की आचार समिति के पास गया। आचार समिति ने मामले की जांच के बाद सुनील सिंह को दोषी करार देते हुए उनकी विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सुनील सिंह की सदस्यता को फिर से बहाल करने का आदेश बिहार विधान परिषद को दिया। विधान परिषद ने आखिरकार सुनील सिंह की सदस्यता बहाल कर दी। इस बड़ी जीत पर आरजेडी के सदस्य काफी खुश हैं। सदस्यता बहाल होने के बाद सुनील सिंह गुरुवार को विधान परिषद पहुंचे, जहां विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
सुनील सिंह लालू फैमिकी के काफी करीब मानें जाते हैं। राबड़ी देवी तो सुनील सिंह को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं और उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर राखी तक बांधती हैं। आज भाई की सदन में वापसी से राबड़ी देवी फुली नहीं समा रहीं थी। उन्होंने कहा सुनील को बहुत बहुत बधाई देती हूं। सुप्रीम कोर्ट से जो फैसला हुआ है और न्याय मिला है। अब सदन में इनकी वापसी से और मजबूती मिलेगी।