ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष...

Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का जोरदार हंगामा, बढ़ते अपराध पर क्या बोलीं राबड़ी देवी?

17-Mar-2025 12:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के दोनों सदनों की 10वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्य में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर विपक्ष सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया और बिहार की सरकार को फिसड्डी करार दिया है।


विधान परिषद के मुख्य गेट के बाहर आरजेडी के सदस्यों ने विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी की और अपराध के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान राज्यभर में 22 लोगों की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर 22 लोगों की हत्या कर दी गई है तो सोंच लिजीए कि हर महीने कीतने लोगों की हत्या बिहार में हो रही है।


राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो उन्हें बताना चाहिए कि कहां सुशासन कहां है। छोटी-छोटी बेटियों की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है। जब राज्य में दारोगा और सिपाही मारे जा रहे हैं तो आम जनता का हाल क्या होगा, हर कोई जान रहा है। सरकार ने जिन लोगों को सुरक्षा करने का जिम्मा दिया है उन्ही लोगों की हत्या हो रही है तो आम लोगों का भगवान ही मालिक है। कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।


राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि बिहार में अब मंगलराज है, पहले जंगल राज था तो उसमें इस तरह का काम नहीं होता था। जंगलराज में दारोगा सिपाही नहीं मराता था लेकिन अब मंगलराज है और मंगलराज में दारोगा और सिपाही की हत्या हो रही है।