ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का...

Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का जोरदार हंगामा, वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन

26-Mar-2025 11:09 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया है। विपक्षी विधायक हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। विपक्षी सदस्य वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की है।


आरजेडी विधायक ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे काला कानून करार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में जो वक्फ संशोधन बिल लाया गया है यह एक काला कानून है। इसके माध्यम से पूरे देश को आग लगाने की कोशिश की जा रही है। यह कानून केवल अल्पसंख्यक समाज के लिए ही नहीं है बल्कि भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है। भारत के संविधान में जो धार्मिक स्वतंत्रता है, उसके खिलाफ यह कानून है।


उन्होंने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार सभी धर्मों के दिया गया है, उसके खिलाफ यह कानून है। यह मूल रूप से भारत के संविधान के खिलाफ यह विधेयक लाया गया है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के तमाम दल इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में हम लोगों ने आज कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया है। हम लोग मांग करते हैं कि बिहार सरकार इस कानून के खिलाफ सदन में प्रस्ताव लेकर आए।