Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
20-Mar-2025 11:11 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जोरदार हंगामा। विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाकपा माले विधायकों की मांग थी कि सरकार ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर स्वास्थ्य सेवक के रूप में बहाल करे। इसके साथ ही डॉक्टर, नर्स सहित स्वास्थ्य सेवा के 40 फीसद रिक्त पड़े पदों पर अविलंब बहाली की जाए। वहीं विधवा औऱ दिव्यांगों को झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी हर महीने तीन हजार रुपए की सहायता सरकार करे।
वहीं आरजेडी की मांग थी कि बिहार के पीडीएस दुकानदारों प्रति क्विंटल कमीशन 50 रुपए से बढ़ाकर तीन सौ रुपए किया जाए। अपनी मांगों के समर्थन में भाकपा माले और आरजेडी के विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सदन के बाहर नारेबाजी की और पूरी मजबूती के साथ अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने की कोशिश की है।