ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Bihar Budget Session 2025

25-Mar-2025 11:17 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। विपक्ष के विधायक आज हरा टीशर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में विपक्षी दल हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि सरकार की तरफ से भी विपक्ष को करारा जवाब दिया जा रहा है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी और लेफ्ट के विधायक हरा टीशर्ट पहनकर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।


विपक्ष बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लगातार मांग उठा रहा है। आरजेडी विधायकों का कहना था कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तब आरक्षण के दायरा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया था लेकिन उसे नौवीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया गया है। 


विपक्ष की मांग है कि सरकार 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूचि में जल्द से जल्द शामिल करे। इसके साथ ही साथ अन्य मांगों को लेकर भी विपक्ष ने अपनी बात सरकार के समक्ष रखने की कोशिश की है। आज दोनों सदनों में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है।